Posted on | 2021-01-02 |
साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा, लेकिन इस वक्त ने लोगों को ये जरूर सीखा दिया कि हर एक इंसान का फिट रहना कितना जरूरी है। कितना जरूरी है कि हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहे और हमारा शरीर हर तरह से तैयार रहे, ताकि किसी भी बीमारी से बचा जा सके। ऐसे में कई व्यायाम हैं जिन्हें हम घर पर ही करके पूरी तरह फिट रह सकते हैं, और बीमारियों का शिकार होने से भी बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन व्यायाम के बारे में जिन्हें आप 2021 में अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।
योगा
साल 2021 में अगर आपको पूरी तरह स्वस्थ रहना है, तो आप घर पर ही योगा कर सकते हैं। इसे करने से आप स्वस्थ, अधिक सृजनशीन, प्रसन्न और शांत रह सकते हैं। योगा करने से सकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में आती है और नाकारात्मक बाहर निकलती है। योगा करने से कई बीमारियों से कोसों दूर रहने में भी मदद मिलती है, साथ ही इससे शारीरिक दिक्कतों से भी दूर रहा जा सकता है। इसके लिए आप नौका आसन, चक्रासन, चेयर पोज, इंजन दौड़ आदि कर सकते हैं।
जुंबा
जुंबा एक ऐसा व्यायाम है, जिससे आप खुद को तंदुरुस्त और ताजा रख सकते हैं। ये एक तरह की मस्ती भरी डांस एक्सरसाइज होती है, जिससे वजन घटाने में, दिल की बीमारी, फेफड़ों की बीमारी आदि में काफी आराम पाया जा सकता है। साउथ अफ्रीकी धुन पर होने वाली ये एरोबिक्स डांस फॉर्म आपकी काफी मदद कर सकती है। इसे करने से एक घंटे में 400 से लेकर 600 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है। ये आपके ब्लड प्रेशर को भी सही करने में मदद करता है।
स्थिर बाइक व्यायाम
आप स्थिर बाइक व्यायाम भी कर सकते हैं। इसे करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, दिल और फेफड़ों को आराम मिलता है और साथ ही कैलोरी बर्न भी होती है। ये आपके जोड़ों पर तनाव कम डालती है और ये एक उत्कृष्ट एरोबिक कसरत प्रदान करत
World Cancer Day 4th February 2021
Wishing you 72nd Republic Day
Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 23-Jan-2021
Happy makar sankranti
HAPPY LOHRI & MAKARSANKRANTI
वर्मा जी एक कड़क ऑफिसर हैं!
स्टाफ अगर लेट आए तो उनको बिलकुल बर्दाश्त नहीं